1 अगस्त से ये कर्मचारी विभिन्न मांगो को लेकर सामूहिक अवकाश पर,आवश्यक सेवा रहेगी चालू,अजीब विसंगति जून महीने का वेतन भी नहीं मिला,पढ़े ये खबर
28 Jul 2023
NEEMUCH NEWS
नयागांव। नगर परिषद नयागांव कार्यालय पर मध्यप्रदेश नगर निगम,नगरपालिका कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी के आव्हान पर नगर परिषद नयागांव जिला नीमच के सभी कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 01 अगस्त 2023 मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहेगे। इस आशय का ज्ञापन प्रभारी अधिकारी सहायक मानचित्र राजेश वर्मा को सौंपा गया।
कर्मचारियों विभिन्न मांगे-
(1)- निकायों में कार्यरत 1 सिंतबर 2016 तक सभी संवर्गो के दैनिक वेतन भोगियो का विनियमितीकरण किया जावे। (2)- निकायों में तृतीय/चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर पूर्व से कार्यरत स्थायी कर्मियों अथवा देवेभो को नियमित किया जाना। (3)- निकायों में गत 30 वर्षों से कार्यरत सामुदायिक संगठकों को नियमित करना।
(4)- निकायों में देय चुंगीकर/यात्रिकर क्षतिपूर्ति राशि से अघोषित कटौती बन्द करने तथा क्षतिपूर्ति राशि में वृद्धि करने। (5)- पुरानी पेंशन बहाल करने। (6)- कर्मचारियों को समय पर वेतन देने आदि। इधर कर्मचारीयो को माह जून 2023 का वेतन भी अभी तक नही मिला है, जबकि माह जुलाई की 28 तारीख हो गई है। जिससे कर्मचारीयों को दूसरा माह का भी वेतन भी हो गया है। प्रभारी अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि आवश्यक सेवा पानी, बिजली आदि सेवा यथावत चालू रहेगी।