नीमच। रविवार 30 जुलाई को नीमच में मालवा मेवाड़ के प्रतिष्ठित समाज सेवी “अशोक अरोरा गंगानगर” का जन्मदिवस हर एक आम और खास के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक पल बन गया…सेवाभावी दिन दुखियों के मददगार और धार्मिक कार्यो में दिल खोलकर हमेशा अपना अहम योगदान देने वाले “अशोक अरोरा गंगानगर” का जन्मदिन नीमच स्थित अविनाश ग्रुप ऑफ कंपनीज परिसर में बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, उनके जन्मदिन के अवसर से पूर्व ही चाहने वालों की एक लंबी कतार समाज सेवी अशोक अरोरा के दीदार और उनके स्वागत सत्कार को उतारू थी, और कुछ हुआ भी ऐसा ही जब उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर इष्ट मित्रों, शुभ चिंतकों और उनके चाहने वालों का तांता गंगानगर परिसर में उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए लगा… सुबह से ही शहर के गणमान्य नागरिकों मंडी कारोबारियों सहित राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों का जमावड़ा नीमच स्थित गंगानगर ऑफिस परिसर में देखने को मिला…जहाँ सभी ने तहेदिल मालवा मेवाड़ के सुपर किंग अशोक अरोरा को उनके जन्मदिवस अवसर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की….!


