मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आव्हान पर नीमच जिले के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हडताल पर
28 Aug 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आव्हान पर प्रदेश के समस्त पटवारी अपनी 28 वर्ष पुरानी न्यायोचित मांगों हेतु आंदोलनरत हैं। इस संबंध में पूर्व में कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया किया गया था। आंदोलन के दूसरे चरण में दिनांक 23 अगस्त से 3 दिवस के लिए सामूहिक अवकाश पर रहे। ओर 26 अगस्त को भोपाल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।लेकिन प्रदेश शासन ने पटवारियों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शासन की अनदेखी से नाराज पटवारियों आंदोलन के तीसरा चरण में 28 अगस्त सोमवार से प्रदेश में अनिश्चितकालीन कलम बंद हडताल शुरू की है। जिले के समस्त पटवारी ने 28 अगस्त सोमवार को अपने चार्ज बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कराए हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारम्भ कर दी।