ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की एनसीसी कैडेट का उत्कृष्ट प्रदर्शन
13 Sep 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। दिनांक 29 अगस्त को M.P & C.G डायरेक्टेड़ में T.S.C शूटिंग केम्प रायपुर में आयोजित समारोह मे ज्ञानोदय इंटरनेशनल विद्यालय के ट्रूप नंबर 218 और 5 एमपी इंडिपेंडेंट कंपनी नीमच के एनसीसी कैडेट सार्जेंट प्रियांशी जयसवाल ने शूटिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदशर्न किया। कैम्प पूर्ण करने के पश्चात् प्रियांशी का स्कूल में प्राचार्य महोदय एवं 5 एमपी (स्वतंत्र) कम्पनी एन.सी.सी नीमच के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान के द्वारा सम्मानित कर उपहार दिया गया किया गया एवं आने वाले केम्प के लिए मार्गदर्शन किया और सभी सैनिक छात्र- छात्राओं का उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर संस्था की निदेशिका श्रीमती डॉ.गरिमा चौरसिया ने कहा विद्यालय ऐसी जगह है जहां से बच्चों को उचित शिक्षा और मार्गदर्शन देकर एक नए भारत का निर्माण किया जा सकता है । प्राचार्य श्री सरिष जोस ने कैडेट बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । यह जानकारी विद्यालय के एन.सी.सी प्रभारी शुभम गोपाल ने दी।