हरवार में निकली रथ यात्रा महावीर स्वामी की जय-जय के लगे जयकारे पढ़ें विनोद सांवला की ये खबर
23 Sep 2023
NEEMUCH NEWS
हरवार। श्वेतांबर जैन समाज के पर्यूषण समाप्ति के बाद आज शनिवार 23 सितंबर 2023 को जैन श्री संघ हरवार द्वारा श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर से भक्ति भावपूर्ण बैंड बाजा के साथ गांव के प्रमुख मार्गो से भगवान की रथ यात्रा निकाली ।महावीर स्वामी की जय जय जयकारों से गांव की गलियां गुंज उठी। श्री आदिनाथ जैनश्वेतांबर मंदिर पर भगवान की आरती मंगल आरती हुई ।रथ यात्रा में जैन श्री संघ हरवार,जीरन, जैन श्री संघ कुचडौद, बरडिया के समाज जनों ने रथयात्रा की शोभा बढ़ाई।