नीमच। ज़िला चिकित्सालय नीमच में 8 अक्तूबर 2023 रविवार को ट्रामा सेन्टर ओपीडी मे निःशुल्क केंसर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रातः9 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए, केंसर नोडल अधिकारी डॉ.विजय भारती ने बताया, कि विश्व प्रख्यात केंसर विशेषज्ञ डॉ.दिनेश पैनडारकर एवं प्रदेश के केंसर नोडल अधिकारी डॉ.सी.एम. त्रिपाठी द्वारा केंसर मरीज़ों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा । सिविल सर्जन डॉ.महेन्द्र पाटिल ने आमजनों से अनुरोध किया है, कि अधिकाधिक संख्या में केंसर मरीज़ों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके इसके लिए 8 अक्टूबर 2023 को ट्रामा सेन्टर ओपीडी शिविर में पहुंचे और पुराने ईलाज एवं जाँच के पर्चे साथ अवश्य लाएं।