विधायक मारू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को माल्यार्पण किया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी जीत की अग्रीम बधाई
21 Oct 2023
NEEMUCH NEWS
मनासा। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उम्मीवार की पांचवी सूची शनिवार की शाम जारी की। इसमें मनासा विधानसभा से विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू को पुनः प्रत्याशी बनाया गया हैं जैसे की विधानसभा में इसकी सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली खुशी की लहर छा गई। पटाखे जले और मिठाई बांटकर भाजपाा कार्यकर्ताओं ने श्री मारू को शुभकामनाएं दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार माना। श्री मारू ने पुनः टिकिट मिलने का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और मनासा में हुए विकास को दिया। भाजपा से उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद शाम करीब 6.30 बजे विधायक मारू नीमच नाका स्थित कारगील चौक पहुंचे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भाजपा पदाधिकारियो ओर कार्यकर्ताओं से भेंट की। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने श्री मारू का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और टिकिट मिलने की बधाई दी। मिठाई बांटी और पटाखे जलाए। विधायक श्री मारू ने बताया विधानसभा चुनाव 2023 हेतु मनासा विधानसभा क्षेत्र से मुझे पुनः प्रत्याशी घोषित करने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार। संगठन ने मुझ पर भरोसा जताकर विश्वास और विकास के संकल्प को गति देने का काम किया हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से पुनः मनासा विधानसभा में कमल खिलाएंगे।