विजयादशमी के पर्व पर नयागांव नगर में निकला आरएसएस का पथ संचलन जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
29 Oct 2023
NEEMUCH NEWS
नयागांव। आज रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस,विजयादशमी के पर्व पर नयागांव गांधी चौक प्रातः 8 बजे बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित होकर ध्वज स्थल से नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला। मुख्य मार्गों से कदम ताल करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। नगर वासियों ने विभिन्न जगहों पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया। इस दौरान पथ संचलन नगर की विभिन्न बस्तियों से होते हुए फिर अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचा। पथ संचलन विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन भी किया। इससे पूर्व प्रातः काल ध्वज स्थल पर स्वयंसेवकों को 30 मिनिट का बौद्धिक दिया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने कदम ताल करते हुए पथ संचलन की शुरुआत की,जो गांधी चौक से प्रारंभ हुआ,जो नई आबादी,जावद चौराहा,सांवरिया जी मंदिर,बड़ा मंदिर,सदर बाजार,पीपली चौक जायसवाल मोहल्ला,प्रजापत मोहल्ला,सर्विस रोड होते हुए होते हुए गांधी चौक ध्वज स्थल पहुंचकर समाप्त हुआ। इस अक्सर पर जिला प्रचारक सहित सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे। इस अक्सर नयागांव चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम ने सुरक्षा की व्यवस्था संभाली,