रतनगढ़ में हर घर से निकला समंदर को जीत का तिलक, साफाबांधकर दिलाया जीत का विश्वास,कर्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसमुदाय पटेल के प्रति जनसमर्थन को देख उड़े भाजपाइयों के होश
31 Oct 2023
NEEMUCH NEWS
जावद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी समंदर पटेल के प्रति जन समर्थन लगातार बढ़ रहा है। मतदाता खुद पटेल का तरह-तरह से स्वागत सत्कार कर अपना आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। रतनगढ़ डिकेन में मंगलवार को पटेल का स्वागत सत्कार किया गया। लोगों में पटेल के प्रति कितना लगाव है? इसका अंदाजा उनके स्वागत सत्कार के तौर तरीकों से लगाया जा सकता है, जहां हर घर से न केवल उन्हें जीत का तिलक लगाया गया बल्कि साफा बंधवाकर श्रीफल भेंटकर पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया गया। उद्घाटन समारोह में भी जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ देख भाजपा नेताओं के चेहरे फक पड़ गए। जैसे-जैसे पटेल कस्बे में पहुंचे वैसे-वैसे उनके साथ लोगों का काफिला बढ़ता गया। इस दौरान रास्ते में किसी ने साफा बंधवाकर तो किसी ने तिलक लगा श्रीफल भेंटकर उन्हें कांग्रेस जीत का आशीर्वाद दिया। प्रमुख बाजार के साथ-साथ पटेल ने गली मोहल्ले में भी लोगों से संपर्क कर कांग्रेस को विजय बनाने का आग्रह किया।