नीमच-लोकसभा चुनाव के पूर्व महंगाई बेरोजगारी,गरीबी और भ्रष्टाचार के नाम पर खूब बढ़ चढ़ कर भाषणबाजी कर पूरे देश में नित्य नये तरीकों से जोर शोर से प्रचार-प्रसार कर जनता को अच्छे दिन लाने का सपना दिखाकर झूठ का सहारा लेकर सत्ता पर काबिज होकर मोदीजी के 10 वर्ष से सरकार चलाते हो गए है किन्तु महंगाई,बेरोजगारी व भ्रष्टाचार कम होने की जगह इसमें निरंतर बढ़ोतरी हो रही है व अब केन्द्र की मोदी सरकार इन सबसे बेखबर होकर मूकदर्शन बनी हुई है । मोदी सरकार द्वारा जनता को जन धन योजना के नाम बैंक मे खाते खुलवाने हेतु उन्हें प्रेरित कर धनवान बनाने के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है जो इनके साथ सरासर नाइंसाफी है। उक्त वक्तव्य प्रेस नोट जारी करते हुए कांग्रेस जिला महामंत्री दुर्गाशंकर बोराना ने कहा कि केन्द्र की 10 वर्ष से मोदी शासन में महंगाई में वृद्धि हुई है बेरोजगारों को निराशा ही हाथ लगी है। भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा है गरीबों के हित में ठोस कारगर कदम उठाने की बजाये उन्हें बैंक में खाता खलुवाने हेतु प्रेरित कर धनवान बनाने के नाम पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है बोराना ने कहा कि जिस धन जन की योजना का ढ़िढोरा पीटा जा रहा है उसकी वास्तविकता कुछ और ही है बोराना ने कहा क्या बैंक में खाता खुलवाने से देश धनवान बन जायेगा क्या उसके पास रोजगार का अभाव नहीं है क्या वे महंगाई की मार नही झेल रहे है फिर कहॉ से जनता के पास धन आयेगा।
जनता को गुमराह न करें-बोराना
Related Posts
नीमच में कल जुटेंगे गोभक्त: ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
नीमच। ‘गौ रक्षा, राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा’ के संकल्प के साथ देश भर में चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत कल नीमच में एक महत्वपूर्ण जिला…
घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
नीमच, 03 जुलाई 2026।कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन. दिवाकर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों…


