नीमच। आज उस वक्त बड़ी तादात में पुलिस बल को सड़क पर देखकर लोग सोच में पड़ गए। जब एसपी कलेक्टर सहित सभी थानों का अतिरिक्त पुलिस बल सड़कों पर फ्लैग मार्च करते देखा गया। आपको बता दे की आगामी त्योहार होली धूलंडी व रंग तेरस को लेकर एसपी अंकित जायसवाल, कलेक्टर दिनेश जैन सहित पुलिस फोर्स ने स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च की शुरुआत की जो शहर में मुख्य मार्गो से होते हुए विभिन्न स्थानों से होकर गुजरे जिसमें पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को भाईचारे व सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने का संदेश दिया। साथ ही यह भी बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। सभी बातों को मद्देनजर शांति प्रिय तरीके से त्योहार मनाए।