निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा में बुधवार को सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर सिंधी समाज द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा में सिंघी समाज के युवा, बुजुर्ग महिला एवं बच्चे ढोल एवं बैंड बाजों की धुन पर नाचते हुए एवं भगवान झूलेलाल के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे, शोभायात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद स्कूल पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर सिंघी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मण्डल महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नगर मंत्री कुलदीप सिंह राठौड़, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शैलेष अहीर, महामंत्री चिराग मंत्री, पार्षद जगदीश माली, प्रेम बाहेती, रमेश वैष्णव, हितेश जोशी, दीपक चेचाणी, अर्जुन सोनी, अरविंद सिंह शेखावत, अजय नागदा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।