ज्ञानोदय इंटरनेशनल द्वारा समाज सेवा,उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना
20 Apr 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच । ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल हमेशा से अपने विद्यार्थियों में श्रेष्ठ नागरिक के गुणों की नीवं रखता आया है। स्कूल का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना और सर्वांगीण विकास करना है और गरीब व जरूरतमंदो की मदद करना है। शनिवार दिनांक 20/04/2024 को वीर पार्क रोड पर स्थित किलकारी में समाज सेवा की भावना से विद्यालय की कक्षा 12वी के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन से राहत व शिक्षण सामग्री का वितरण किया और बच्चों के साथ समय व्यतीत करते हुए अनेक वस्तुएँ गरीब बस्ती में भी वितरित की । इस गतिविधि का उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनमें शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी के भाव उत्पन्न करना था । इस अवसर पर विद्यालय व स्टॉफ में विशेष उत्साह देखने को मिला । इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक फखरुद्दीन अली, देवेन्द्र बजाज,ऋषभ नाहटा, मिनी सरिष, दिव्या पुरोहित, हिमांशु पारवानी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्राचार्य सरिष जोस ने विद्यार्थियों के प्रयासो की सराहना की। इस गतिविधि के सफल आयोजन पर संस्था की निदेशिका श्रीमती डॉ. गरिमा चौरसिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों को आयोजित करने की बात कही ।