जीरन में भगवान श्री महावीर जन्म कल्याण महोत्सव पर निकली रथ यात्रा पढें विनोद सांवला की ये खबर
21 Apr 2024
NEEMUCH NEWS
जीरन।भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव भक्ति भाव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । भगवान श्री आदिनाथ जिनालय से बैंड बाजा और ढोल नगाड़ों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से भगवान महावीर स्वामी की रथ यात्रा निकली । भगवान महावीर स्वामी की जय जय कारों से जीरन नगर के मार्ग गूंज उठे। छोटे-छोटे बालक जैन धर्म के ध्वज लेकर के आगे आगे चलते रहे ।आकर्षक रथ में भगवान विराजित रहे। रथ यात्रा में महिला पुरुष व बच्चे शामिल रहे।रथ यात्रा का समापन जैन मंदिर पर हुआ । जहां भगवान की आरती व मंगल आरती हुई श्री महावीर जन्म कल्याण महोत्सव 2024 के स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी स्वर्गीय श्री माधव लाल जी स्वर्गीय श्रीमती चंद्रकला बहन मेहता के परिजनों ने धर्म लाभ लिया इस अवसर पर जैन श्री संघ ने मेहता परिवार के सदस्यों का बहुमान किया। रथ यात्रा में जीरन पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनी रहा।कार्यक्रम का संचालन श्री संघ के युवा विनोद दक व
आभार श्री संघ के अध्यक्ष रमेश मेहता ने माना।