कुकड़ेश्वर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नगर में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला
09 May 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर आर एस दांगी द्वारा आज गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन एवं नीमच जिला अधीक्षक एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नगर एवं क्षेत्र में बूथ लेवल पर संवेदनशील क्षेत्र में फ्लैक मार्च निकाला कुकडेश्वर की संपूर्ण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करवाने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया , मार्गदर्शन मनासा एसडीओपी विमलेश ऊईके के मार्गदर्शन में जिसमें थाना प्रभारी आर एस दांगी एवं उनका पूरा पुलिस परिवार एवं बाहर से पधारे पुलिस कर्मी कुकड़ेश्वर में उपस्थित रहे साथ में नायब तहसीलदार नवीन सलोत्रा एवं नगर परिषद कुकड़ेश्वर के कर्मचारिय भी साथ मे उपस्थित रहे न फ्लेग मार्च के दौरान अंत में थाना परिसर पर थाना प्रभारी राधेश्याम डागी जी के द्वारा भंडारे के रूप में पूरे फोर्स का जूस केरी पानी पिलाकर स्वागत किया गया जिसकी पूरे नगर में सराहना की गई