नीमच के पूर्व विधायक डाक्टर संपत स्वरूप जाजू ने बताया कि मंदसौर संसदीय क्षेत्र में 60 से 80 हज़ार हेक्टर रकबे में मसाला फसलो को क्षेत्र का किसान बोता हैं ! मसाला फ़सलो से किसान आर्थिक रूप से सक्षम हो रहा हैं वही क्षेत्र के व्यापारी जो मसाला फ़सलो का क्रय विक्रय करते हैं को आर्थिक मज़बूती मिल रही हैं ! डाक्टर जाजू ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक दशक पूर्व मंदसौर संसदीय क्षेत्र की नीमच कृषि मंडी को हर्बल मंडी के रूप में विकसित करने का निर्णय लेकर विशेष प्रावधान के तहत स्थापित करने के लिये करोड़ों रुपये आवंटित कर धरातल पर कार्य शुरू करवाया था ! डाक्टर जाजू ने जानकारी दी कि मसाला फ़सलो के लिये अमेरिका के जिप्सन ( जॉइंट इंस्टिट्यूट फार फ़ूड सेफ़्टी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशियन ) के कृषि वैज्ञानिक डाक्टर क्लेर नेरोड और डाक्टर जेम्स रशिंग ने संसदीय क्षेत्र का सन् 2016 में दोरा कर संसदीय क्षेत्र के जलवायु को मसाला फ़सलो( जीरा , मेथी, लहसन, धनिया , कलौंजी इत्यादि मसाला फ़सलो )के लिये उपयुक्त बताया था !केरल के बाद मंदसौर क्षेत्र का जलवायु मसाला फ़सलो के लिये सबसे अच्छा हैं। मसाला फ़सलो से उत्पादक किसान को अच्छे दाम मिलते हैं ! मंदसौर के तत्कालीन कलेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंदसौर क्षेत्र के जलवायु और नीमच में विशेष प्रावधान के तहत हर्बल मंडी स्वीकृत होने के कारण मंदसौर में मसाला बोर्ड की स्थापना की कार्यवाही शुरू की और नो वर्ष पूर्व राज्य के ओद्यानिक विभाग ने मंदसौर में मसाला बोर्ड के कार्यालय खोलने का प्रस्ताव राज्य शासन के माध्यम से केंद्र सरकार के उद्यानिकी मंत्रालय को भिजवा दी ! नो वर्षों से केंद्रीय उद्यानिकी मंत्रालय में मसाला बोर्ड का कार्यालय खोलने की फ़ाइल धूल खा रही हैं ! डाक्टर जाजू ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सांसद ने इन नो वर्षों में ऐसे कोई ठोस प्रयास नहीं किये जिसके कारण मंदसौर में मसाला बोर्ड कार्यालय खुलजाता ! तत्कालीन कलेक्टर ने कार्यालय के लिए ज़मीन भी कृषि मंडी मंदसौर में चिन्हित कर दी थी दुर्भाग्य हैं संसदीय क्षेत्र का कि तीन बार सांसद रत्न ने मसाला बोर्ड कार्यालय खुलवाने में रत्ती भर रुचि नहीं ली जिसका ख़ामियाज़ा संसदीय क्षेत्र का मसाला उत्पादक कृषक और व्यापारी भुगत रहे हैं ! दस साल तक सांसद टैंकर बाटने में और और यात्री प्रतीक्षालय बनाने में व्यस्त और मसाला उत्पादक कृषक एवम् मसाला फसल क्रय विक्रय करने वाला व्यापारी त्रस्त ! डाक्टर जाजू ने जानकारी दी कि मसाला बोर्ड कार्यालय खुलने से यह लाभ संसदीय क्षेत्र के मसाला उत्पादक कृषकों को और व्यापारियों को मिलता !
-मसाला उत्पादक कृषकों और व्यापारियों को ग्लोबल टर्मिनल मिलता,-किसानों को बोवनी के समय की सावधानिया बताता
-कृषकों को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से उत्पादन में बढ़ोतरी के तरीक़े बताना,
-तकनीकी का उपयोग सिखाना और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की जानकारी प्रदान करना
-भंडारण के समय गुणवत्ता बनाये रखने के लिये कृषकों को जागरूक करना
– आवश्यक संसाधन और गोदाम उपलब्ध करवाना
-एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना और सुविधाएँ उपलब्ध कराना
-बॉक्स देने के साथ अन्य शासकीय योजना का मसाला उत्पादक कृषकों को लाभ दिलाना
– स्थानीय स्तर पर मसाला फसल आधारित उद्योग लगाने में मार्ग दर्शन देना


