नीमच । सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि, संयुक्त कलेक्टर महोदय जिला नीमच एवं भारसाधक अधिकारी कृ.उ.म.स. नीमच जिला नीमच द्वारा दिनांक 18.05.2024 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंडी व्यापारी संघ के समक्ष लिये गये निर्णय अनुसार नवीन मंडी डुंगलावदा, चंगेरा में कृषि उपज गेहूँ, प्याज की नीलामी के अतिरिक्त कृषि उपज जौ, ज्वार, मक्का एवं सोयाबीन का नीलाम ई-मंडी के माध्यम से दिनांक 03.06.2024 से प्रारम्भ किया जाने हेतु दिनांक 30.05.2024 को प्रेसनोट जारी किया गया था। अतः समस्त कृषक भाईयों से अनुरोध है कि दिनांक 30.05.2024 को जारी प्रेसनोट अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है। आगामी समय में पृथक से सूचना जारी किये जाने के पश्चात ही उपरोक्त कृषि उपज नवीन मंडी प्रांगण डुंगलावदा, चंगेरा में विक्रय हेतु लावे। साथ ही समस्त मंडी कृत्यकारी सूचित होवे।