नीमच जिले के हर्कियाखाल फंटे पर सोमवार शाम 4 बजे के लगभग दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई । पत्थरों से भरा ट्रेक्टर का टायर फट गया। जिससे कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ज्यूस की दुकान में घुस गया। इस दौरान पति पत्नी ज्यूस पी रही महिला हादसे का शिकार हो गई। जिसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन जब तक महिला की मौत हो गई थी। वही हादसे में महिला के पति और बच्चे को हल्की चोट आई हैं। साथ ही अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया । जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 304 में प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया हैं।