नीमच। मिट्टी खनन को लेकर कल मंगलवार को भाजपा से जुड़े दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है। जावद पुलिस ने नयागांव नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट और जनपद सदस्य पूरणमल अहीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जावद के खोर क्षेत्र में मिट्टी निकालने की बात को लेकर गेट नं. 7 फाटक के पास बाबूलाल के खेत के पास दो पक्षों में मारपीट हुई है। नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट की रिपोर्ट पर पूरणमल अहीर, विनोद बोहरा, किशोर गुर्जर, विक्रम सिंह, प्रवीण नायक, राहुल नायक, गणपत अहीर के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 148, 307, 294, 323, 506 में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं पूरणमल अहीर की रिपोर्ट पर लाभचंद धाकड़, मुकेश जाट, हेमंत धाकड़ के खिलाफ 294, 323, 506, 336, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने जनपद सदस्य पूरणमल अहीर को गिरफ्तार किया है।