जावद। गुरुवार को जावद नयागांव रोड पर दोपहर करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच जावद नयागांव रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया है। एक महिला की निजी बस की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उक्त महिला अठाना से अपने मामाजी के गांव केसरपुरा बस में ही सवार होकर जा रही थी। तभी यह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बस क्रमांक आरजे 09 पीसी 2025 राजस्थानी बस बताई जा रही हैं। जिससे महिला की मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतिका महिला का नाम मंगली बाई पति छगनलाल उम्र 60 वर्ष जाति धाकड़ निवासी अठाना बताया जा रहा है और मृतक महिला अठाना की निवासी है। बस से उतरते समय हादसा हुआ। घटना के बाद मृतक महिला का शव नयागांव टोल नाके के एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी द्वारा शव का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।