नयागांव। दिनांक 09 जून 2024 को नगर परिषद नयागांव मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमरदास सेनानी एवम अध्यक्ष मुकेश जाट के निर्देशन में निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोत को बचाने के उद्देश्य से वार्ड 06 स्कूल परिसर में स्थित बावड़ी में श्रमदान कर बावड़ी की साफ सफाई की गई एवम वार्ड 12 में स्थित तलाई का गहरीकरण का कार्य भी निरन्तर जारी है जिसमें जनप्रतिनिधियों , समाजिक संगठनों कर्मचारियों ने संयुक्त रूप में श्रमदान कर बावड़ी को साफ किया । इस अवसर पर , शुभम सोनी, दिलीप धाकड़, राजेश राठौर, दीपक जोशी, सोनू परिहार, देवेंद्र रामावत,राहुल जेन,अंकित मीणा, गुलाब मेघवाल, समरथ , मनोहर खत्री, बाबू राठौर, अमित राठौर,दिनेश राठौर, नगर परिषद कर्मचारी ने श्रम दान कर कार्य किया गया।  जल गंगा संर्वधन अभियान से जुड़िये और जलस्रोतों के संरक्षण व संवर्धन में योगदान दीजिये।