नीमच 18 जून 2024, जिले के सभी उपभोक्ताओं को जिला आपूर्ति अधिकारी नीमच ने सूचित किया है कि ई-श्रम पोर्टल पर जिले में कुल 17829 पंजीकृत एवं भवन कर्मकार मण्डल अंतर्गत कुल 3612 श्रमिकों को पात्रता पर्ची बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत परिवार की समग्र आईडी,सभी के आधार कार्ड,मोबाईल नंबर एवं 27 श्रेणी अंतर्गत जारी किसी एक प्रकार का वैध प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ नजदीकी ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सचिव तथा शहरी क्षेत्रों में नगरपालिका में निर्धारित प्रारूप में पात्रता पर्ची बनाने हेतु आवेदन दे और शासन की योजना का लाभ उठाए।