जिले भर में ईद _ उल _अजहा पर्व की रही धूम, मस्जिदों में अदा की गई नमाज,अमन चैन की मांगी दुवाएं
18 Jun 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। शहर सहित अंचल में सोमवार को ईद _ उल _अजहा पर्व धूम रही । मुस्लिम समाजजनों में दिन भर इर्द के पर्व को लेकर अलग ही उत्साह दिखाई दिया। सम्जजनों ने शांति और भाईचारे के साथ दिनभर इस पर्व को मनाया गया। नगर के ईद गाह पर भी संख्या में सोमवार सुबह मुस्लिम समाजजन एकत्रित हुए। जहा शहर के काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी ने ईदल _अजहा की विशेष नमाज मुस्लिम समाजजनो को अदा करवाई जहा मुस्लिम समाजजनों ने नीमच सहित देशभर में। शांति, सदभाव अमन चैन की दुआएं मांगी। ईदगाह के साथ साथ नगर सहित समूचे अंचल की अन्य मस्जिदों में भी मुस्लिम समाजजनों को ईद पर की विशेष नमाज अदा करवाई गई। जिसके बाद मुस्लिम समाजजनों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद पर की मुबारकबाद पेश की। इसके बाद बकरीद पर मुस्लिम समाज के घरों में कुर्बानी का दौर चला,त्यौहार पर समाजजन मुबारक बाद पेश एक दूसरे के घर भी पंहुचे। ईद पर को लेकर समाज के बच्चों में खास तौर पर विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों के बाहर तथा चप्पे चप्पे पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मुस्तैद दिखाई दिए।