नीमच। सिटी थानांतर्गत ग्राम नेवड़ की युवती की जहरीला पदार्थ गटकने के बाद सोमवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को युवती के शव का पीएम कराने के बाद मामले में युवती के प्रेमी नईम खान के खिलाफ परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने शादी की झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और आत्म हत्या के लिए दुष्पेरित करने की धाराओं में सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सुसाइड केस मामले में आरोपी नईम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नीमच सिटी थाना प्रभारी उमेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारती चौहान सुसाइड मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आरोपी नईम खान पिता मुन्ना भाई निवासी पटेल प्लाजा के पीछे रहने वाले युवक को मृतिका के परिजनों की शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 376 ,306 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं आज आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। आपको बता दे की आरोपी द्वारा महिला के साथ लगातार शादी के लिए झांसा दिया जा रहा था एवं महिला के साथ शारीरिक शोषण किया जा रहा था एवं आरोपी और महिला के बीच विवाद हुआ और महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया था आरोपी द्वारा महिला के साथ लगातार शारीरिक शोषण करने के बाद महिला गर्भवती हो गई थी और उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया था महिला द्वारा आरोपी से कई बार कहा गया कि मुझसे विवाह कर लो लेकिन नईम काफी समय से महिला को झूठा आश्वासन दे रहा था एवं गुमराह कर रहा था इसके चलते सोमवार को ज़हरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।


