हसमुख, मिलन सारिता, के धनी पत्रकार सुनील तंवर की देह पंचतत्व में हुई विलीन, पत्रकार जगत सहित गणमान्य नागरिकों ने दी अश्रु पुरित श्रद्धांजलि
28 Jun 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच जिले की पत्रकारिता में एक अनूठी छाप रखने वाले हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सुनील तवर जिन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत प्रख्यात समाचार पत्र नई विधा जो की स्वर्गीय आदरणीय प्रकाश मानव जी का संस्थान था सुनील तंवर ने उन्हीं के साथ में अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी छात्र संघ चुनाव, बाहर से पढ़ने वाले ग्रामीण बच्चों की हमेशा मदद करने वाले दिव्यांग लोगों की मदद सहित समाज सेवा करने वाले पत्रकार सुनील तंवर नवभारत, नई विधा कई अखबारों में अपनी कलम की ताकत से क्राइम रिपोर्टिंग में माहिर, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के मीडिया सहयोगी सुनील तवर आज हमारे बीच नहीं रहे बीते कल शाम को उनका नीमच शासकीय अस्पताल में उपचार के दौरान दुख:द निधन हो गया आज उनकी अंतिम यात्रा में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, पत्रकार जगत के वरिष्ठ शौकीन जैन (नवभारत) ,पत्रकार सुरेश सन्नाटा, धर्मेंद्र शर्मा, नीमच जिला प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष विष्णु परिहार, विमल काठेड़, सुयोग मानव, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष विष्णु मीणा, भेरूलाल दमामी, मुकेश चौहान, ललित सिंह चुंडावत, राजू नागदा (दासा), विनोद गोठवाल, मुकेश शर्मा, सहित गणमान्य नागरिक नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपनी अश्रुपूरित शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया अपने शोक उद्बोधन में उन्होंने कहा मेरा एक साथी आज मुझसे बिछड़ कर प्रभु चरणों में चला गया शोक संवेदना व्यक्त करते समय विधायक दिलीप सिंह परिहार रुहासे हो गए शोक सभा का संचालन सुरेश मोडी जैन द्वारा किया गया किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कमल मित्तल सहित गणमान्य लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और तंवर परिवार पर हुए वज्रपात को सहन करने की क्षमता प्रदान करने हेतु ईश्वर से कामना की