नीमच। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में डॉक्टर्स –डे के अवसर पर एक समारोह में चिकित्सकों का सम्मान किया गया । हर वर्ष 1 जुलाई का दिन भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। आज का दिन डॉक्टरों और उनके पेशे को सलाम करने का दिन है। इस दिन लोग डॉक्टर्स के काम और उनके सम्मान में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। समाज के प्रति उनकी सेवा व समर्पण के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। यह दिन देश के महान डॉक्टर बीसी रॉय को समर्पित है। इस अवसर ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. शुभांजली जोशी (सीनियर फिजिशियन), डॉ. आशुतोश सिंघी (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. तरुण व्यास (मेडिकल डायरेक्टर) की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर विद्याथियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला । इस अवसर पर प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार पाण्डै ने सभी को डॉक्टर्स-डे की बधाई देते हुवे सभी का धन्यवाद व्यक्त किया । निदेशिका श्रीमती डॉ.गरिमा चौरसिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया।