ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी का नाम डिफॉल्टर सूची से हटा यूजीसी ने सुधारी त्रुटि
03 Jul 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। गत वर्ष मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग भोपाल द्वारा ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी को निजी विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता प्राप्त हुई थी एवं सत्र 2024 _ 25 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसी बीच यूजीसी द्वारा लोकपाल की नियुक्ति न हो पाने के कारण मध्यप्रदेश के कई विश्वविद्यालयों के नाम डिफॉल्टर सूची में डाल दिए गए थे। उनमें ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी ,वैष्णव यूनिवर्सिटी इंदौर,सहित चार अन्य यूनिवर्सिटीज के नाम भी शामिल कर दिए गए थे जिनमें लोकपाल की नियुक्ति समय कर दी गई थी। ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी,वैष्णव यूनिवर्सिटी सहित अन्य यूनिवर्सिटीज ने अपना विरोध यूजीसी में प्रकट किया था। ऐसे में यूजीसी ने नई ई सूची जारी करने का आश्वासन दिया था। 2 जुलाई 2024 को यूजीसी द्वारा ऋटि सुधार कर डिफॉल्टर यूनिवर्सिटीज की सूची में से ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी का नाम हटा दिया। उक्त सूची को यूजीसी की साइट (https://www.ugc.gov.in/No tices) पर 02 July 2024 नोटिस के पेज नंबर 5 पर देखा जा सकता हैं। उक्त जानकारी देते हुए संस्था की कुलाधिपति डॉ. माधुरी चौरसिया सूची ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी का नाम हटाने पर यूजीसी को धन्यवाद प्रेषित किया एवं अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रवेश प्रक्रिया 2024=2025 में भाग लेवे।