नीमच। जिले भर की ग्राम पंचायतों में। ग्रामीण विकास विभाग के साथ ही मनरेगा योजना से लाखों रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। इन विकास कार्यों में विभिन्न फर्मों के बिल पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा लगाए जा रहे हैं। विकास कार्यों के दौरान जिन फर्मों द्वारा बिल लगाए जा रहे हैं। इनमे से कुछ तो सिर्फ कागजों में चल रही हैं तो कुछ फर्में सरपंच सचिव के रिश्तेदारों की हैं। इनमे कुछ फर्में मात्र मात्र कागजों में दर्ज हैं। मौका स्थति में कुछ नही हैं। कुछ फर्मों द्वारा वाणिज्यकर विभाग को टेंगा बताते हुए लाखों रुपए की जीएसटी की चोरी की जा रही हैं। यदि विभाग जिले की पंचायतों में हो रही विकास कार्यों के दौरान फर्मों द्वारा लगाए जा रहे बिलों की जांच करें तो बहुत सी पंचायतों में लगे बिना जीएसटी के बिल मिल जायेंगे साथ ही चौकाने वाले मामले सामने आ जायेंगे।

ऐसे में सरकार को होने वाले लाखों रुपए के राजस्व की चोरी पर भी अंकुश लगेगा।