मुख्यमंत्री तो गायों के अंतिम संस्कार की कह रहे हैं, वही नगर पालिका मृत पशुओं को ठेका देने पर आमादा! श्री कुरैशी
10 Jul 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। नगर पालिका परिषद द्वारा नीमच शहर सीमा में मृत पशुओं को उठाने का ठेका देने हेतु टेंडर जारी किया गया है। मृत पशुओं को उठाकर नीमच के रामनगर चीता खेड़ा में पशुओं का निस्तारण किया जाता है ठेकेदार द्वारा मत पशुओं का चमड़ा, हड्डी, सिंग प्राप्त करता है नगर पालिका द्वारा पूर्व में भी मृत पशुओं का ठेका दिया जाता रहा लेकिन ठेकेदार द्वारा नाम बदल बदल कर ठेका ले लेते हैं ठेके की राशि को राशि को अदा नहीं करते है जिससे कि नगर पालिका की राजस्व में हानि हुई है । नगर पालिका द्वारा वसूली के लिए कोई वैधानिक कार्रवाई भी नहीं की गई है। सन 2017 के बाद नगर पालिका द्वारा अपने अधीनस्थ में लेकर मृत्यु पशुओं को उठाने लगी जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत से मृत पशुओं का अवशेष व चमड़ा, हड्डी, मास अवेध व्यापार गुपचुप तरीके से होता रहा है अभी विगत दिनों सामाजिक संगठनों द्वारा अवैध कार्य का विरोध हुआ तो नगर पालिका पुनः ठेका प्रक्रिया का टेंडर जारी किया गया है। श्री कुरैशी ने कहा है कि मृत पशुओं का ठेका उक्त ठेकेदार नाम बदलकर ठेका लेने का प्रयास करेंगे तथा वहां फिर अनेतिक कार्य करेंगे श्री कुरैशी ने कहा है कि एक तरफ तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री गायों को अंतिम संस्कार करने की कह रहे है वहीं दूसरी और नगर पालिका मृत पशुओं का ठेका देकर इसकी आड़ में अवैध कारोबार करने वालों के हाथ में देने का प्रयास कर रही है। कुरैशी ने नगर पालिकाओं से मांग की है कि मृत पशुओं का निस्तारण करना है तो मैकेनिक तरीके से कारकस प्लांट लगाकर किया जाए जिससे कि मृत पशुओं का निस्तारण करने से बदबू नहीं फेलेगी तथा पर्यावरण का भी नुकसान नहीं होगा।