भाजपा नेता राकेश भारद्वाज के खिलाफ एक और मामला आया सामने, दलित महिला की पटटे में मिली भूमि की धोखे से करवाई रजिस्ट्री— पीडित महिला का घर तोडकर किया बेघर, जमीन पर किया कब्जा,पीडित ने पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन
15 Jul 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। भाजपा नेता राकेश भारद्वाज और उसके बेटे की मुश्किलें बढती जा रही है। एक के बाद एक प्रताडित करने, अवैध कब्जे और फर्जी रजिस्ट्री के सामने आ रहे है। सोमवार को एक दलित महिला को पटटे में मिली जमीन की धोखे से रजिस्ट्री करवाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक को हुई। पीडित महिला का घर तोडकर भाजपा नेता राकेश भारद्वाज और उसके बेटे प्रबुद्ध उर्फ पाशु ने कब्जा कर लिया है, महिला डर के मारे दूसरे गांव में किराए के मकान में रह रही है। महिला को जमीन के बदले जमीन देने और तीस लाख रूपए देने की बात की गई थी, लेकिन षडयंत्रपूर्वक रजिस्ट्री करवाकर राकेश भारद्वाज ने अपने खुद के नाम दलित की भूमि राजस्व रिकार्ड में अपने नाम पर चढवा ली, जबकि हस्तातंरणीय भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो सकती है,कलेक्टर कार्यालय में दलित को पटटे में मिली जमीन की रजिस्ट्री होना सांठगांठ को प्रदर्शित कर रहा है।
पीडित पार्वतिबाई पिता नाथूलाल भील निवासी भाटखेडा भाटखेडा हाल मुकाम जमुनिया द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उसकी सर्वे नंबर 456/3, रकबा 0.4000 हेक्टेयर है, जो कि प्रार्थियां के साथ—साथ प्राथियां की बहन लीलाबाई के नाम से भी राजस्व रिकार्ड में भूमि दर्ज है। यह भूमि शासन से उसकी मां हगामीबाई को मिली थी, जो कि अहस्ताांतरणीय भूमि थी, लेकिन धोखाधडी पूर्वक उक्त जमीन को राकेशकुमार पिता ओमप्रकाश भारद्वाज निवासी राजस्व कॉलोनी नीमच द्वारा हडप ली गई है। करीब एक साल पहले पप्पू तेली निवासी धनेरिया उसके पास गया था। सर्वे नंबर 456/3, रकबा 0.4000 हेक्टेयर पर बने हुए घर पर आया और बोला कि तुम्हें 30 लाख रूपए दिला देता हू और दो बीघा जमीन ग्राम भडभडिया में जमीन के बदले जमीन दिला देता हूं। उसने कहा कि उक्त के लिए जमीन राकेश भारद्वाज और उसके बेटे प्रबुद्ध उर्फ पाशु भारद्वाज से बातचीत हुई है। पप्पू तेली ने राकेश भारद्वाज और उसके बेटे पाशु भारद्वाज से मिलकर धोखे से मैरी अहस्तांतरणीय भूमि की रजिस्ट्री करवाई। करीब आठ माह पहले दिनांक 16 नवंबर 2023 को राजेश खलीफा मैरे घर आया और बोला कि कलेक्टर आॅफिस में काम है, जमीन के बदले जमीन दे रहे है, इसलिए साईन करना है, प्रार्थियां को कार में बैठाकर राजेश खलीफा कलेक्टर आफिस ले गया और वहां पर पहले से राकेश भारद्वाज और प्रबुद्ध भारद्वाज मौजूद थे, कलेक्टर आफिस के पीछे एक आफिस के बाहर खिडकी से फोटो खिंचवाए और अंगूठा लगवाया, मैरी बहन लीलाबाई निवासी बिजलसवास से इन्हीं का आदमी अजय मेघवाल लेकर कलेक्टर आफिस आया था, उसे भी यही बात बोली गई, साइन और फोटो लेने के बाद बोला कि अभी काम नहीं हुआ है, जब काम होगा तब बुला देंगे, गोमाबाई रोड स्थित एयू बैंक में इन्होंने एक खाता भी खुलवाया, जिसकी पासबुक और चेकबुक प्रबुद्ध भारद्वाज ने रख ली, चार—चार लाख रूपए हमारे खाते से इन्होंने निकाल लिए। टुकडे— टुकडे में हम दोनों बहनों को डेढ—डेढ लाख रूपए दिए गए। मुझे आशंका हुई तो करीब पांच माह पहले जीरन तहसील पहुंचकर मैरे खाते की भूमि की नकल निकवालई तो पता चला कि उसकी भूमि राकेशकुमार पिता ओमप्रकाश भारद्वाज के नाम पर चढ गई है। इसके बार मैने सीएम हेल्प लाईन में शिकायत की, इसके बाद करीब चार महिने पहले मैरे घर पर राजेश खलीफा, अजय मेघवाल और रघु जाट तीन चार गाडी लेकर बीस से पच्चीस व्यक्ति आए और आते से ही घर का सामान बाहर फेंकने लग गए और राजेश खलीफा बोला कि राकेश भारद्वाज और उसके बेटे प्रबुद्ध भारद्वाज ने हमें भेजा है, यह जमीन उनके नाम चढ गई है और यह जमीन अब हमारी हो गई है। जबरदस्ती मैरे घर का सारा सामान फेंक दिया और मुझे बोला कि तू भीलडी हमारा क्या कर लेगी, राकेश भारद्वाज और उसके बेटे की पुलिस में चलती है। राजेश खलीफा और गुंडो ने मैरा घर का सामान ट्रेक्टर—ट्रॉली में डाल दिया और भडभडिया ले गए, जहां पर मैरा ससुराल है और मैरे घर को तोडकर पूरी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस घटनाक्रम के बाद मैं प्रार्थियां रतन स्वीटस सीआरपीएफ चौराहे के पास स्थित राकेश भारद्वाज और उसके बेटे के आफिस गई, वहां पर प्रबुद्ध भारद्वाज, राजेश खलीफा, रघु जाट मिला, मैने कहा कि मैरी जमीन की आप लोगों ने धोखे से रजिस्ट्री करवा ली है, दो बीघा जमीन के तीस लाख रूपए देने और बदले में दो बीघा जमीन भडभडिया में देने की बात हुई थी, मुझे कुछ नहीं दिया, सिर्फ दोनों बहनों को डेढडेढ लाख कुल तीन लाख रूपए ही दिए गए , वे भी टुकडे—टुकडे में दिए है तो प्रबुद्ध भारद्वाज बोला कि तू नीच जात की, हमसे सवाल पूछेगी, तेरी क्या औकात, अगर आईंदा जमीन पर गई या फिर आफिस आई तो बहनचोद भिलडी नीच जात की तूझे जान से खत्म कर देंगे, तैरे बेटे को मार देंगे। प्रार्थिया इन लोगों से डरी हुई है, प्रार्थियां की जमीन पर राकेश भारद्वाज और उसके बेटे प्रबुद्ध, राजेश खलीफा, रघु जाट, अजय मेघवाल ने कब्जा कर हथिया ली है, प्रार्थियां डर के मारे अन्य जमुनिया गांव में किराए के मकान में रह रही है। अत श्रीमान से निवेदन है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाकर धोखे से करवाई गई रजिस्ट्री पर कार्यवाही की जाकर आरोपियों के कब्जे को छुडाया जावे।