नीमच। विक्रम अस्पताल (अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स खोर, में आज रविवार को शांति राज हॉस्पिटल उदयपुर के तत्वाधान में मल्टी स्पेशलिस्ट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में खोर,दामोदरपुरा, बोरखेडी,नयागांव जावद निंबाहेड़ा, नीमच एवं आसपास के सभी गांव के मरीजों ने लाभ उठाया। स्पेशलिस्ट की सुविधा न्यूरो फिजिशियन ऑर्थोपेडिशियन, यूरोलॉजी, चर्म रोग विशेषज्ञ, एमडी फिजिशियन लेप्रोस्कोपी सर्जन एवं फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं उपलब्ध रही । मरीजों की निः शुल्क शुगर ब्लड प्रेशर एवं ईसीजी की व्यवस्था कैंप में की गई, इस दौरान लगभग 168 मरीजों ने इस कैंप का लाभ उठाया । यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकुल बिंद्रा द्वारा दी गई