गर्भगृह के ताले तोड़ कर चोर आभूषण दान पेटी से नकदी ले उड़े
28 Jul 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। जीरन थाना क्षेत्र के हरखियाखाल चौकी के अंतर्गत ग्राम भवरासा के श्री चारभूजा मंदिर में बीती शुक्रवार शनिवार रात में चोरों ने हाथ साफ कर लिया देर रात में चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के ताले तोड़ कर अंदर घुस गए और भगवान चारभूजा नाथ की मूर्ति पर पहने सभी आभूषण ले उड़े साथ ही दान पेटी से नकदी भी चुरा ले गए,एक अंदाजा लगाया जा रहा है की लगभग 1.5 से 2 लाख की चोरी हुई है, इस बारे में मंदिर पुजारी विजय बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि में रात्रि में 10 बजे करीब मंदिर पर ताला लगा कर चला गया था लेकिन आज सुबह 5 बजे मंदिर आया तो मुझे मंदिर के ताले टूटे हुए दिखाई दिए और मूर्ति से आभूषण और दान पेटी से नकदी भी गायब दिखी मेने तुरंत गांव वालो को सूचना देकर पुलिस को फोन लगा कर बुलाया पुलिस आ कर देख कर भी चली गई मेरे द्वारा थाने में आवेदन भी दे दिया है,