नीमच । नयागांव में आज शुक्रवार को नाग पंचमी के अक्सर पर श्री देव नव युवक मंडल द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नाग पंचमी के अवसर पर श्री खाखल देव नारायण मंदिर पर पुजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। जिसमें दिल्ली से मनोज रिया पार्टी श्री बजरंग मडल भोपाल कय्यामपुर ढोल पार्टी मुन्ना एमपी 44 हेमंत जोशी उदयपुर सहित अन्य कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देंगे। साथ ही तोप द्वारा फूल इत्र वर्षा, आलौकिक श्रंगार किया जायेगा । प्रसादी वितरण किया जाएगा। नगर मे जगह जगह स्वागत द्वार व बेनर पोस्टर लगाये गये है जिसमें नगर सहित आसपास सेत्र के भक्तगण अधिक से अधिक सख्या मे पहुँच कर लाभ लेवे ।