नीमच। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 अंतर्गत रक्षाबंधन पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों हेतु प्रस्तावित आभार सह उपहार कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में दिनांक 10 अगस्त शनिवार को प्रातः 11 बजे से गांधी वाटिका के पास वात्सल्य भवन पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा, जिलाधीश श्री दिनेश जैन, एसडीएम श्रीमती ममता खेडे, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करणसिंह परमाल, नपा के सभी सभापति व पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका नीमच के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री महेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में सावन उत्सव के तहत लाड़ली बहनाओं का सम्मान, तिरंगा उत्सव व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी दिखाया जावेगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री वशिष्ठ ने सभी जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारगणों व लाड़ली बहनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
नपा द्वारा लाड़ली बहना योजना का आभार सह उपहार कार्यक्रम आज,कार्यक्रम में लाड़ली बहनों का सम्मान, तिरंगा उत्सव व पौधारोपण होगा
Related Posts
नीमच में कल जुटेंगे गोभक्त: ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
नीमच। ‘गौ रक्षा, राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा’ के संकल्प के साथ देश भर में चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत कल नीमच में एक महत्वपूर्ण जिला…
घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
नीमच, 03 जुलाई 2026।कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन. दिवाकर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों…


