नीमच। राजस्थान के तहसील बेंगू से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रख्यात चमत्कारी स्थान श्री बानोड़ा बालाजी दरबार तक विशाल पैदल यात्रा बड़ी धूमधाम से जाएगी। ग्राम धामनिया (लासुर) से छठी पैदल यात्रा इस वर्ष दिनांक 31 अगस्त (शनिवार) को निकलेगी। जिसमे सेकड़ो भक्तों डीजे के साथ धूमधाम से बानोड़ा बालाजी दरबार पैदल पहुचेंगे। 31 अगस्त को यात्रा प्रस्थान के साथ रात्रि विश्राम भटवाड़ा महादेव में होगा, और दूसरे दिन 01 सितम्बर 2024 को बानोड़ा बालाजी दरबार पहुंचेगी। यह अतिप्राचीन चमत्कारी मंदिर का हर वर्ष हजारों से लाखों भक्त दर्शन करने हेतु आते है। यात्रा 31 अगस्त को सुबह 06 बजे ग्राम धामनिया (लासुर) से प्रस्थान करेगी। इस दौरान पैदल यात्रियों के लिए जलपान, भोजन व ठहरने सहित सारी व्यवस्था बालाजी महाराज के भक्तों द्वारा की जाएगी। वही 01 सितम्बर 2024 रविवार को यात्रा बानोड़ा बालाजी धाम दरबार पहुंचेगी। जंहा मंदिर प्रांगण पर भव्य सुंदरकांड के साथ महाआरती व प्रसादी (स्नेहभोज) का आयोजन सम्पन्न होगा। यात्रा सम्पन्न होने के बाद पुनः वापसी के लिए बालाजी से पर्याप्त साधन की व्यस्वथा भी रहेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की खुशहाली, सुख समृद्धि की कामना है। यात्रा हेतु बालाजी भक्त मंडल ने क्षेत्र सहित सभी भक्तों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। यात्रा संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 97556-34707, 7694976857, 62613-23737 पर सम्पर्क कर सकते है।