प्रेस परिषद जीरन ने किया कारूलाल भील का सम्मान
16 Aug 2024
NEEMUCH NEWS
जीरन:- प्रेस परिषद जीरन द्वारा हर बार स्वतंत्रता या गणतंत्र दिवस पर नगर मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले का प्रेस परिषद द्वारा सम्मान किया जाता है इसी क्रम मे 15 अगस्त के मुख्य आयोजन मे जीरन नगर के जय प्रकाश नगर वार्ड नंबर 15 के निवासी कारुलाल भील जो कि निस्वार्थ नगर के वार्ड क्र 14 व 15 के मरीजों को उदयपुर अहमदाबाद कहीं भी शासकीय हास्पीटल में निस्वार्थ भाव से मदद स्वरूप अपने साथ इलाज करवाने ले जाता है और उनका इलाज करवा कर वापस लाकर घर पर छोड़ता है ऐसे दुखियो कि सेवा करने वाले कारूलाल भील का सम्मान प्रेस परिषद् द्वारा शाल श्रीफल भेट कर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रेस परिषद अध्यक्ष अंतिम पवार,सचिव दुर्गाशंकर (लाला)भट्ट,राजेश लक्षकार,हरिओम माली,विकास सुथार,लोकेश पालीवाल दिपक बासखेडीया,अवधकिशोर शर्मा, आनंद अहिरवार, विपिन पुरोहित,मयुर मेहता,राकेश कासमा,प्रियाश जैन(लक्की), अशोक पाटीदार मौजूद रहे।