किसान बनकर मंडी में बेचने आया अवैध पोस्ता, पकड़ाया मंडी सचिव की सक्रियता से 4 क्विंटल पोस्ता जप्त
17 Aug 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। कृषि उपज मंडी नीमच में पोस्ता दाना के भाव में भारी उछाल आ गया है। इस कारण अवैध कारोबार भी शुरू हो गया है। शनिवार को एक व्यक्ति किसान बनकर मंडी में अवैध पोस्ता लेकर आया जिससे मंडी सचिव की सक्रियता से पकड़ा गया और अवैधता पोस्ता दाना जप्त कर लिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कृषि उपज मंडी सचिव उमेश बसेड़िया को सूचना मिली कि कृषि उपज मंडी में एक व्यक्ति चेक काटो में भरकर पोस्ता लाया है। सरकार द्वारा किसान को 10 तारीख का ही पट्टा दिया जाता है। ऐसे में किसी किसान के पास एक क्विंटल से अधिक पोस्ता दाना होना शंका के घेरे में आता है। जिस पर मंडी सचिव ने मंडी इंस्पेक्टर समीर दास को जांच के लिए भेजा। मंडी इंस्पेक्टर समीर दास ने करीब 4 क्विंटल से अधिक पोस्ता लेकर मंडी में आए व्यक्ति से पूछताछ की और भू अधिकार पावती तथा अफीम के लाइसेंस की जानकारी मांगी। जिस पर किसान बनकर आया व्यक्ति भागने लगा, जिसे पकड़ा गया और मौके से करीब 6 लख रुपए कीमती पोस्ता जप्त किया गया है। मंडी प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।