आज लहसुन मंडी रहेगी बंद,चाइनीस लहसुन के आयात का व्यापारी संघ ने किया विरोध
09 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। चाइनीस लहसुन के आयात का विरोध किसान कर रहे हैं। अब व्यापारी संघ भी किसने की मांग के समर्थन में खड़ा हो गया है। जिसके तहत मंगलवार 10 सितंबर को कृषि उपज मंडी नीमच में लहसुन की नीलामी बंद रहेगी। गौरतलब है कि बीते 3 वर्षों से लहसुन के भाव कम होने के कारण किसान लागत मूल्य भी नहीं निकाल पाए हैं। वर्ष 2024 में लहसुन के दाम बढ़े तो अब सरकार ने अवैध रूप से चाइनीस लहसुन का आयात शुरू करवा दिया है। जिसके कारण लहसुन के भाव तेजी से गिरने लगे हैं। वर्तमान में किसान 56000 क्विंटल तक की उल्टी लहसुन खरीद कर बोनी कर चुका है। ऐसे में लहसुन के गिरते भावों ने किस की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ किसान सोयाबीन के भाव बढ़ने की मांग को लेकर आंदोलन के मूड में है दूसरी ओर सरकार ने चीनी लहसुन का आयात शुरू कर दिया है जिससे आक्रोश पनप रहा है। कृषि उपज मंडी नीमच के सचिव ने बताया कि व्यापारी संघ नीमच द्वारा चीनी लहसुन के अवैध आयात के विरोध में मंगलवार को मंडी प्रांगण में लहसुन नीलामी में भाग नहीं लिया जाएगा। इस कारण 10 सितंबर को कृषि उपज मंडी नीमच में लहसुन की नीलामी स्थगित रहेगी। उन्होंने किसान भाइयों से आवाहन किया है कि 10 सितंबर को कृषि उपज मंडी में लहसुन विक्रय के लिए नहीं लावे।