नीमच। जीरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राबड़िया गांव में आज मंगलवार सुबह सनसनी फैल गई। जब मंदिर परिसर से कल से लापता हुए युवक का शव मिला। जीरण पुलिस को जानकारी  मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति रेवती प्रसाद पिता नानुराम पाटीदार उम्र 36 वर्ष निवासी राबडिया बताया जा रहा हैं। युवक सोमवार कल सुबह घर से निकला था । वही उसके किराने की दुकान भी है और वापस घर नहीं लोटा। आज सुबह युवक की लाश गांव के ही मंदिर परिसर में पड़ी हुई दिखाई थी। जिस पर जीरन पुलिस को सूचना दी गई।। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।