नीमच। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराने के लिए किसान न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रभारी भी नियुक्त किए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने धार जिले के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मंगेश संघई को प्रभारी नियुक्त किया। मंगेश संघई नीमच जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ व लगातार संघर्ष करने वाले नेता है। मंगेश संघई वहां पर जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक, मण्डलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठकों के साथ ही सभी पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की बैठकें लेकर किसान न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।