नीमच। शहर के उपनगर बघाना से सटे जागोली ग्राम पंचायत में बुधवार को शासन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सरपंच पद के लिए उपचुनाव ईवीएम मशीन के जरिए करवा दिए। आपको बता दें कि यहां उपचुनाव में सरपंच पद के लिए तीन प्रत्याक्षी राजा कैथवास, देवेंद्र कैथवास व रवि कैथवास मैदान में थे। यहां करीब 800 से अधिक मतदाता हैं, जिन्होंने अपना सरपंच चुनने मतदान कर दिया। यहां मतदान सुबह 07 बजे से प्रारंभ होकर 03 बजे तक चला। इसी के साथ ही तीनों प्रत्याशियों का भविष्य भी ईवीएम मशीन में बंद हो गया। उपचुनाव का परिणाम आगामी 15 तारीख को आएगा, जिसकी गणना तहसील कार्यालय नीमच में की जाएगी।