नीमच। मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन और जिला फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 17 सितंबर तक आयोजित अंडर 13 सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चेम्पियनशिप में गुरुवार को चार मैच खेल गए थे। दो मैच मेहता स्टेडियम सीआरपीएफ व दो मैच राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में खेले गए। इस दौरान प्रथम मैच पांडिचेरी व त्रिपुरा के मध्य खेला गया, जिसमें 7-0 गोल से त्रिपुरा की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच अंडमान निकोबार और आंध्र प्रदेश के मध्य खेला गया, इस मैच में आंध्र प्रदेश की टीम 6-2 गोल से विजयी रही। तीसरा मैच मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें मध्य प्रदेश ने एकतरफा मैच में 6-0 गोल कर उत्तर प्रदेश की टीम को पराजित किया। चौथा मैच सिक्किम और उत्तराखंड के बीच खेला गया, जिसमें सिक्किम ने 4-1 गोल से जीत दर्ज की।