सगराना घाटी पर हुआ सड़क हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से नयागांव निवासी कन्हैयालाल माली की दर्दनाक मौत,जांच में जुटी पुलिस
16 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। महू-नसीराबाद हाईवे सगराना घाटी पर सोमवार सुबह 11 से 12 बजे के लगभग अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना के बाद मृतक को जिला अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है। जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम नयागांव निवासी कन्हैयालाल पिता भेरूलाल माली 54 सोमवार को अपने गांव से बाइक क्रमांक- एमपी.14.एमएन.4633 पर सवार होकर सावन जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार गया। जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से पीएम के बाद शव परिजनों को गया। कैंट पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।