नगर को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है - अध्यक्ष श्री मुकेश जी जाट,नगर परिषद नयागांव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किया स्वच्छता की सेवा अभियान का शुभारंभ
17 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नयागांव:- नगर परिषद नयागांव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। मा.शि.विघालय में सफाई अभियान, स्वच्छता संवाद का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता की शपथ की शपथ दिलाई । नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जी जाट ने बताया नगर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है । रोज सफाई मित्र नगर को साफ स्वच्छ रखने में जुटे है । कचरा वाहन भी आपके घर तक पहुंच रहा है। हम सभी उसी में कचरा डाले । सड़क पर गंदगी न फैलाएं। आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हम शपथ ले कि हम नयागांव को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने में योगदान देंगे । सुखा गीला कचरा अगल अलग डस्टबिन मे रखने हेतु नगर परिषद कर्मचारी घर घर जाकर समझा रहे है। उसका सेग्रीग्रेशन करेंगे। कचरा वाहन में अलग अलग करके की कचरा डालेंगे। स्वच्छता को जीवन शैली की आदत बना लिया तो नगर भी स्वच्छ दिखेगा और हम भी स्वस्थ रहेंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सेनानी, उपयंत्री अमूल मोहरे, उपाध्यक्ष हरीश धाकड, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर बालु माली, सभी पार्षदगण,जनप्रतिनिधी एवं गणमानिय नागरीक आदि की उपस्थिति में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सीएमओ अमरदास सेनानी ने बताया 2 अक्टूबर तक हम डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। वहीं स्कूलों के माध्यम से साईकिल रैली, स्वच्छता संवाद, स्वच्छता ग्राम सभा, महिला समुह बैठक के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा । सफाई अभियान के बाद शासकिय माध्यमिक विद्यालय मे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव प्रसारण किया गया जिसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाईव टेलिकास्ट दिखाया गया जिसमे नगर परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/पार्षदगण/जनप्रतिनिधी/गणमान्य नागरिक,मुख्य नगरपालिका अधिकारी,नगर परिषद नयागाँव एवं नगर परिषद कर्मचारी और निकाय क्षेत्र के हितग्राहियों से लाइव संवाद सुना जिस तारतम्य मे हितग्राही ताराचंद्र पिता जीवराज मेघवाल वार्ड 09 व श्री रोशन पिता शंकरलाल प्रजापत के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश किया गया