नयागांव। नगर परिषद नयागांव में शासन के निर्देश अनुसार स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अंतर्गत बुधवार को स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया रेली का उद्देश्य शर्तवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करना था। नगर परिषद् नयागांव द्वारा न्यू सनराइज हाई सेकेंडरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आदि के सहयोग से रैली का आयोजन किया गया । रैली न्यू सनराइज हाई सेकेंडरी स्कूल वार्ड क्रमांक 06 सी सी आई रोड़ से प्रारंभ होकर स्टेशन चौराहा, गांधी चौक, सदर बाजार, नाई मोहल्ला, गायरी मोहल्ला से होते हुये वार्ड क्रमांक 06 न्यू सनराइज हाई सेकेंडरी स्कूल में रैली का समापन किया गया । मैराथन रैली के माध्‍यम से नागरिकों को स्‍वच्‍छता का संदेश दिया गया एवं रेली समापन स्‍थल पर शपथ का आयोजन किया गया । उक्त गतिविधियों में स्‍कूली छात्र- छात्रायें, शिक्षक, युवा, निकाय कर्मचारी आदि सम्मिलित रहे ।