डीकेन। नगर परिषद डीकेन द्वारा स्‍वच्‍छता ही सेवा राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान स्‍वभाव स्‍वच्‍छता - संस्‍कार स्‍वच्‍छता के तहत शासन से प्राप्‍त निर्देशानुसार एवं मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी महोदय श्रीमति परमिला ठाकुर के निर्देशन में दिनांक 17 सितम्‍बर को नगर के सार्वजनिक स्‍थल गणपति चौक डीकेन में वृहद स्‍वच्‍छता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान में समस्‍त जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों द्वारा स्‍वच्‍छता अभियान में अपने नगर को स्‍वच्‍छ रखने के लिए अपना सहयोग प्रदान किया तथा उपस्थित नागरिकों जनप्रतिनिधियों को नगर परिषद डीकेन अध्‍यक्ष श्री श्रवण कुमार पाटीदार द्वारा स्‍वच्‍छता की शपथ दिलवाई गई तथा नागरिकों को इस अभियान को सफल बनाने की अपील कर अपना सहयोग प्रदान करने हेतु जागरूक किया गया। इसके साथ ही स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाडा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाया गया। आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्‍यक्ष श्री श्रवण कुमार पाटीदार, समस्‍त पार्षदगण, समस्‍त सहयोगी नागरिक बंधु, मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी महोदया श्रीमति परमिला ठाकुर एवं नगर परिषद के समस्‍त सफाई मित्र एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।