नीमच 5 अक्टूबर 2024, म.प्र.शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज 6 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे महामाया मॉ भादवामाता मंदिर परिसर नीमच में शक्ति पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस शक्ति पर्व में उज्जैन के हीरामणी वर्मा एवं साथी देवी गीत की प्रस्तुति देंगे। भोपाल की सोनिया नाग,एवं साथी कलाकारों द्वारा नृत्यनाटिका ‘’रक्तबीज का वध’’ प्रस्तुत की जावेगी । कार्यक्रम में भोपाल के कलाकार दुर्गा मिश्रा एवं साथीगणों द्वारा अन्नत स्वरूपा मॉ दुर्गा तथा भोपाल के भजन गायक आकाश गुंटीवार एवं साथियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी। इस कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। संस्कृति विभाग द्वारा अधिकाधिक श्रृद्धालुओं से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आगृह किया गया हैं।
भादवामाता में संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा ‘’रक्तबीज का वध’’नृत्य नाटिका की प्रस्तुति आज,देवी गीतों की प्रस्तुति देंगे कलाकार
Related Posts
सिंगोली में मानवता की मिसाल: गहरे खड्डे में गिरी गौमाता को 2 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया पढ़ें महेंद्र सिंह राठौड़ की ये खबर
सिंगोली। कस्बे में गुरुवार को इंसानियत की एक मिसाल देखने को मिली। ब्राह्मणी नदी स्थित पटियाल पंचायत मार्ग पर बंधे वाली दरगाह के पास एक गौमाता अचानक गहरे खड्डे में…
30 साल का इंतजार खत्म: जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा!,लगभग 190 हेक्टेयर क्षेत्र का हुआ सर्वे; डूब क्षेत्र में अवैध कब्जे और मिट्टी चोरी पर लगेगी लगाम, वैध किसानों को कोई नुकसान नहीं पढ़ें दीपक पाटीदार की ये खबर
जीरन। जल संसाधन विभाग ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जीरन तालाब के सीमांकन का सर्वे कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पिछले लगभग 30 वर्षों से स्थानीय किसान और…


