स्वच्छता प्रेमियों ने चलाया मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान क्षेत्र के लोगों को दिया जागरूकता का संदेश
09 Nov 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। स्वच्छता विकास अभियान संस्था नीमच द्वारा शनिवार सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था के द्वारा शहर के चौकन्ना बालाजी मंदिर के पीछे एवं श्री पंचमुखी गणेश मंदिर परिसर में सदस्यों ओर क्षेत्र के लोगो ने मिलकर कुड़ाकचरा साफ किया। यह अभियान संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने आह्वान पर चलाया गया। अभियान के माध्यम से नीमचवासी को संदेश दिया गया कि, सभी अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखें, सिग्नल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करे, कचरे को हमेशा नियत स्थान पर फेंके। घरों का कचरा नगर पालिका के कचरा वाहन में एकत्रित कर डाले। अपने क्षेत्र और आसपास के इलाकों को साफ-सच रखने के लिए अपने परिचितों परिवार जनों और मित्रों को स्वच्छता के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर संस्था के महासचिव उमाकांत पुरोहित, कोषाध्यक्ष हरि बल्लभ मुछाल, कैप्टन आर सी बोरीवाल, जगदीश शर्मा, सुकुमार आगार, रमेश मोरे , रंजन स्वामी, ओम भाटी आदि ने इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अभियान के समापन पर भगवान गणेश और बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की गई और लड्डू प्रसाद का वितरण भी संस्था सदस्यों के द्वारा किया गया।