रतनगढ़ डिकेन भाजपा मंडल अध्यक्ष की ताजपोशी में क्या इस बार रतनगढ़ के युवा को मिलेगा मौका...? या हर बार की तरह फिर इस बार भी होगी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की अपेक्षा,कार्यकर्ताओं को सत्ता एवं संगठन से है।एक नए सेवाभावी मंडल अध्यक्ष की आस
13 Dec 2024
NEEMUCH NEWS
रतनगढ । प्रदेश के साथ ही नीमच जिले मे भी भाजपा संगठन में नियुक्तियो एवं निर्वाचन का दौर जारी है।जिसमें रायशुमारी एवं निर्वाचन की प्रक्रिया के पश्चात जिले मे भी सभी मंडलो मे अध्यक्षो का नाम घोषित कर दिया गया है।एवं अब जिलाध्यक्ष के नाम का मंथन शुरू हो चुका है।वहीं रतनगढ़,डीकेन मंडल में अध्यक्ष पद पर सतीश व्यास की नियुक्ति के कुछ घंटे पश्चात ही 45 वर्ष से अधिक उम्र होने का हवाला देते हुए रतनगढ़ मंडल को होल्ड पर कर दिया गया।जिसके बाद जहां सतीश व्यास के समर्थक नियुक्ति को यथावत रखने के लिए प्रयासरत है।वही निवृतमान मंडल अध्यक्ष के साथ ही अन्य सभी दावेदारों के द्वारा फिर से एक बार मंडल अध्यक्ष बनने के लिए जोर आजमाइश का दौर शुरू हो गया है।जो अभी भी जारी है। रतनगढ़ के स्थानीय कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप रतनगढ़ डिकैन भाजपा मंडल अध्यक्ष पद की ताजपोशी में इस बार रतनगढ़ के युवाओं को मौका मिलता है।या फिर हर बार की तरह इस बार भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर स्थानीय युवाओं की अनदेखी की जाएगी।जहां रतनगढ़,डिकैन क्षेत्र के निवृतमान मंडल अध्यक्ष अपने कार्यकाल के दौरान आमजन के बीच सहजता से हर समय उपलब्ध रहे,और हर कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति भी रही।तो वहीं दूसरी तरफ इन पर रतनगढ क्षेत्र मे कुछ संघ व भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को नोटिस दिलवाने व उनके ऊपर प्रशासनिक कार्यवाही करवाने, क्षेत्र के एक आदिवासी सरपंच का अपमान करने के आरोपो के चलते प्रमुख अखबारों की सुर्खियों में भी रहे। ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की नाराजगी के चलते विधानसभा चुनावो के दौरान भी लगभग एक डेढ़ माह तक ग्रामीण क्षेत्रों मे इनके भारी विरोध के चलते सत्ता एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा इन्हें चुनाव प्रचार से दूर रखा गया।अब इन सब आरोपों में कितनी सच्चाई है।यह तो विरोध करने वाले ही जाने...?लेकिन इस प्रकार के कई कार्यकलाप अब पुनः इनके दूसरे कार्यकाल मे बाधक बन रहे हैं।विश्वस्थ सूत्रों के अनुसार सतीश जी व्यास की नियुक्ति पर रोक के पश्चात रतनगढ़ क्षेत्र से अभी जो नाम मंडल अध्यक्ष पद के लिए प्रमुखता से निकल कर सामने आ रहे हैं।उनमें पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र चारण,पूर्व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री शिवनंदन छिपा,युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश चारण, लोकतंत्र सैनानी मीसाबंदी स्व.नंदरामदास बैरागी के पुत्र शिव प्रकाश बैरागी, धाकड़ समाज के युवा चेहरे मुरली धाकड़ नीम का खेड़ा,डिकैन क्षेत्र से किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़ एवं तुलसीराम धाकड़ डीकैन के नाम प्रमुखता से निकल कर सामने आ रहे हैं।विश्वस्थ सूत्रों के अनुसार यह भी ज्ञात हुआ है।कि अगर ज्यादा विवाद की स्थिति बनी तो भादवा माता मंडल की तरह रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष पद पर भी किसी महिला की नियुक्ति पर भी सत्ता एवं संगठन के शिर्ष पदों पर बैठे नेताओं के द्वारा विचार किया जा सकता है।अब देखना यह है।कि रतनगढ़ डीकैन भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर संगठन द्वारा की गई नियुक्ति यथावत रहती है।या कार्यकर्ताओं के अंदरुनी विरोध के बाद भी पुनःपूर्व मंडल अध्यक्ष को ही फिर से मौका दिया जाता है।या फिर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप किसी नए सेवाभावी युवा की इस बार मंडल अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की जाती है।...