पहले दो बाइक आपस में भिड़ी, उसके बाद असंतुलित होकर एक ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी 1 की मृत्यु, 1 घायल
14 Dec 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरवानिया पुलिस चौकी क्षेत्र में आज सुबह दो मोटरसाइकिल जो कि पल्सर वाहन बताए जा रहे हैं आपस में भिड़ गए इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है सरवानिया महाराज पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार आपस में भीड़ गए उसके बाद एक बाइक अपनी दिशा में जा रहे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी इस दुर्घटना में जिस व्यक्ति की मृत्यु हो गई उसका नाम लखन भील उम्र लगभग 26 वर्ष बताया जा रहा है जो की बिलासरी गांव जो कि मंदसौर जिले के सीतामऊ के समीप का बताया जा रहा है,मृतक की मोटरसाइकिल पर एक बालिका भी बैठी हुई थी वह पूरी तरह से सुरक्षित है,वही दूसरा मोटरसाइकिल सवार जिसका नाम मनीष पिता मथुरा लाल मंडवारिया उम्र 26 वर्ष निवासी सरवानिया महाराज इस दुर्घटना में चोटिल हुआ है, जिसका उपचार सरवानिया महाराज शासकीय चिकित्सालय में किया जा रहा है उक्त मामले में सरवानिया महाराज पुलिस का जांच अनुसंधान अभी जारी है वहीं ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।